प्रासंगिक:स्वराज : 'नए भारत का नया दूरदर्शन'
'स्वराज' : 'नए भारत का नया दूरदर्शन'
पृष्ठभूमि
अंग्रेजी हुकूमत की दास्य शृंखला छिन्न भिन्न कर, 15 ऑगस्ट 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गये। इस आज़ादी के लिये लाखों लोगों ने अमूल्य योगदान दिया, प्राणों तक की आहुती दी। उनका उचित गौरव तथा 75 सालों में देश की जो भी उपलब्धियां रही हैं उसका स्मरण करने हेतु देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं। आज जब तिरंगा शान से फहराता है, तो उसके खातिर लाखों लोगों ने जो असीम त्याग किया हैं, उसे नमन करना हम सब का कर्तव्य हैं।
लोकसेवा प्रसारक
देश मे लोक सेवा प्रसारण की जिम्मेदारी वहन करनेवाली, देश की सार्वजनिक प्रसारण सेवा दूरदर्शन भी, 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' अभियान मे, अपना सशक्त योगदान दे रहा हैं। 'नए भारत का नया दूरदर्शन', इस संकल्पना को मूर्त रूप मे साकार करने के ध्येय से, दूरदर्शन ने अपने कार्यक्रमों मे नया चैतन्य प्रवाहित किया हैं।
'स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा' एक ऐसा ही प्रयास हैं। यह एक मेगा ऐतिहासिक डॉक्यू ड्रामा हैं जो पंधरवी सदी से बिसवी सदी के मध्य तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निडर, गौरवशाली इतिहास, दूरदर्शन के माध्यम से हम सभी के सामने उजागर करेगा।
'स्वराज - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा'
यह धारावाहिक केवल अंग्रेजों के अन्याय के
खिलाफ़ बुलंद हुईं आवाजों को ही बयां नहीं करती, बल्की डच, फ्रांसीसी, पुर्तगाली उपनिवेशवादियों ने भी स्वर्णीम संपदा से भरपूर भारत का, जो शोषण किया और जिन नायकों ने उनके खिलाफ़ विद्रोह
किया वे अनकही कहानियां,आज़ादी की ये गौरव गाथा भी, दर्शकों तक पहुंचाने की एक पहल हैं।
75 एपिसोड की इस शृंखला मे देश के इतिहास के ज्ञात - अज्ञात पैलू तथा स्वतंत्रता सेनानीओं की कई सुनी–अनसुनी समर गाथा अधोरेखित की जाएगी ।
धारावाहिक मे रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी महाराज, तात्या टोपे, मादाम भिकाजी कामा, गणेश तथा विनायक सावरकर, नाना साहेब तथा बाजीराव पेशवा, जैसे ज्ञात स्वतंत्रता सेनानीयों के साथ साथ राणी अबाक्का, बक्षी जगबंधू, तिरोत सिंह, सिद्धो कान्त्हो मुर्मु, शिवप्पा नायक, कान्होजी आंग्रे, रानी गैदिनलिऊ, तिलका मांझी, जैसे कम ज्ञात स्वतंत्रता के वीरों की समर कहानियां भी प्रसारित की जाएगी।
यह धारावाहिक, 4K/HD जैसे उच्च तंत्र गुणवत्ता से तथा गहन शोध के बाद निर्मित हो रही है। अत: इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, मनोज जोशी ने इस धारावाहिक मे सूत्रधार की भूमिका साकार की है। स्वराज को दूरदर्शन नॅशनल पर 14 अगस्त 2022 से हर रविवार रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। तत्पश्च्यात अंग्रेजी और तमिल, तेलगू, मल्यालम, कन्नड, मराठी, गुजराती, बंगाली, उडिया तथा असमिया इन 9 प्रादेशिक भाषाओं मे भी 20 अगस्त से रात 8 से 9 प्रादेशिक केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा। सप्ताह के दौरान एपिसोडों को पुनः प्रसारित भी किया जाएगा।
स्वराज सिरियल DD प्रोमो के लिये क्लिक करे
साथ ही इसकी ध्वनी आवृत्ती आकाशवाणी से 20 अगस्त से हर शनिवार दिन मे 11 बजे से सुनाई जाएगी। भारत सरकार तथा मुंबई के क्वांटीलो प्रोडक्शन हाऊस की यह सह-निर्मिती है।
शुभारंभ व स्पेशल स्क्रीनिंग
इस माह शुक्रवार 5 अगस्त को धारावाहीक के पहले एपिसोड को, मनोज जोशी, गजेंद्र चौहान तथा टीम के कुछ कलाकारों की मौजुदगी मे, आकाशवाणी दिल्ली के रंगभवन प्रेक्षागर मे देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
स्वराज के शुभारंभ और स्पेशल स्क्रिनिंग के अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में भारत के गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित थे। उन्होंने कहा की, जनमानस के अन्दर के हर हीन भाव को समूल उखाड़ फेंक उनमे गौरव का भाव चेताने का, ‘स्वराज’ धारावाहिक का उद्देश्य होना चाहिए, तभी स्वराज के उद्देश्यों को सिद्ध कर सकेंगे और यह आजादी के अमृत महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने विश्वास जताया की यह
धारावाहिक युवाओं को झकझोर कर, उनके मन में देश के इतिहास के प्रति गौरव पैदा करने मे समर्थ होगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व महान भारत को रचने का काम गतिशीलता से आगे बढ़ेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकूर के नेतृत्व मे दूरदर्शन ने उठाया एक साहसी क़दम है।
अमृत महोत्सव के बाद शताब्दी वर्ष की तरफ रूख करते समय में हम अपनी भाषाओं को ना बचा पाएं, इतिहास को आने वाली पीढ़ी तक ना पहुंचा पाएं और हज़ारों साल से चली आ रही संस्कृति को ना बचा पाएं तो क्या हम स्वराज प्राप्त किया कह सकेंगे? इस संदर्भ मे स्वराज धारावाहिक औचित्यपूर्ण होगी यह विश्वास गृहमंत्री ने प्रकट किया।
'स्वराज' करेगा राज
शुभारंभ का एपिसोड देखने के बाद मन मे यही विश्वास उत्पन्न हुआ की, हमलोग, खानदान, बुनियाद, रामायण, महाभारत, मालगुडी डेज, नुक्कड, फौजी, गुल गुलशन गुलफाम, चाणक्य, मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित सीरिअल्स के जरिये दर्शकों को मोहित करनेवाला दूरदर्शन अब स्वराज धारावाहिक से हम सभी के दिलों पर फिर एक बार राज करेगा।
नितीन सप्रे
8851540881
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा